नमस्कार स्टूडेंट्स,
यदि आप एक स्टेनोग्राफर बनने के लिए आईटीआई
कॉलेज
में अध्ययनरत एवं
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और आपके स्टेनो से संबंधित परीक्षा होने वाली है तो
आपके लिए यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आपके लिए आईटीआई स्टेनो
परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे वैकल्पिक प्रश्न उनके उत्तर सहित दिए गए
हैं जिनके माध्यम से आप तैयारी करके स्टेनो परीक्षा को पास कर सकते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपको प्रत्येक
पोस्ट में
25 प्रश्न देखने को मिलेंगे और उन प्रश्नों को आप देख कर
पढ़ कर समझ कर उनके सही उत्तर समझेंगे एवं दिए गए उत्तर किस प्रकार से सही है इसके
लिए आप नीचे दी गई वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि जिस प्रकार से दिए गए प्रश्न
का बेहतर होगा।
स्टूडेंट्स मैं यहां पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह जो प्रश्न हैं, इनके अलावा आप आशुलिपि से संबंधित प्रश्न एवं
कंप्यूटर आधारित प्रश्नों
को पढ़े, कंप्यूटर बेसिक प्रैक्टिकल भी करें ताकि आप सभी पेपरों को पास कर सके यहां पर यह भी
आवश्यक है कि आप स्टेनो की डिक्टेशन प्रैक्टिस करें ताकि जब परीक्षा के समय
डिक्टेशन बोली जाए तो आप उसको भी पास कर सकें।
स्टूडेंट्स
याद रखें कि आप
स्टेनोग्राफर का सर्टिफिकेट तभी प्राप्त कर सकते हैं जब आप आशुलिपि आधारित थ्योरीकल पेपर, कम्प्यूटर आधारित पेपर, कम्प्यूटर बेसिक प्रैक्टिल आधारित पेपर, एवं स्टेनो स्किल पेपर सभी को पास करते है।
स्टूडेंट्स यदि आप आशुलिपि से संबंधित जो प्रश्न दिए हुए हैं समझ में नहीं आ रहे हैं तो आप वीडियो देखें एवं स्टेनो स्किल के लिए आप डिक्टेशन प्रैक्टिस करें जिसके लिए आप मेरे यूट्यूब चैनल My Shorthand को Subscribe कर सकते हैं।
1- आशुलिपि एक प्रकार की है।
(अ) संकेत लिपि (ब) हस्तलिपि
(स) ब्रेल लिपि (द) इनमें से कोई नहीं
2. आशुलिपि को दर्शाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है।
(अ) वर्णमाला (ब) ज्यामितीय प्रारूप
(स) (अ) और (ब) दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
3. ऑफिसर फर्स्ट ग्रेड बनने के लिए कितने शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक है?
(अ) 80 से 100 शब्द प्रति मिनट
(ब) 100 से 120 शब्द प्रति मिनट
(स) 120 से 140 शब्द प्रति मिनट
(द) 140 से 160 शब्द प्रति
मिनट
4.
आशुलिपि के रोजगार
के क्षेत्र है?
(अ) कार्यालय
(ब) न्यायालय
(स) संसद एवं विधान मंडल (द) उपरोक्त सभी
5. आशुलिपि में पहली पुस्तक कब लिखी गई थी?
(अ) 1587 (ब) 1588
(स) 1589
(द) 1559
6. फ्रांस के '' डुप्लोयन''
और इंग्लैंड के ''स्लोअन'' नामक दो व्यक्तियों ने लगभग एक समान आशुलिपि
पद्धति लिखी,
उसे किस नाम से
जाना जाता है ?
(अ) स्लोअन पद्धति (ब) स्लोअन-डुप्लोयन
पद्धति
(स) डुप्लोयन पद्धति (द)
इनमें से कोई नहीं
7. लेखक श्री ऋषि लाल अग्रवाल द्वारा लिखी गई '' संकेत लिपि'' नामक पुस्तक को किस प्रणाली के नाम से जाना जाता है?
(अ) अग्रवाल पद्धति (ब) सिंह
प्रणाली
(स) ऋषि प्रणाली (द) निष्काम प्रणाली
8. आशुलेखकों/स्टेनोग्राफर की मेज की ऊंचाई
सामान्यतः कितनी होनी चाहिए?
(अ) 70 सेमी. (ब) 75 सेमी.
(स) 65 सेमी. (द) 80 सेमी.
9. आशुलेखकों/स्टेनोग्राफर के कुर्सी की ऊंचाई सामान्यता होनी चाहिए?
(अ) 45 सेमी. (ब)
40 सेमी.
(स) 50 सेमी. (द) 48 सेमी.
10.
एक कुशल आशुलिपिक
की शरीर और नोटबुक के बीच कम से कम कितने इंच की दूरी रहनी चाहिए?
(अ) 5-6 इंच (ब) 3-4
इंच
(स) 5-7 इंच (द) 4-6 इंच
11.
एक शॉर्टहैंड
नोटबुक की दो लाइनों के बीच की दूरी कम से कम कितनी होनी चाहिए?
(अ) 3/8 इंच (ब) 1/4
इंच
(स) 2/4 इंच (द) 3/6
इंच
12.
आशुलिपि में
व्यंजन रेखाओं की लंबाई कितनी होनी चाहिए?
(अ) मी3/4 सेमी. (ब) 1/4 सेमी.
(स) 2/4 सेमी. (द) 1/2 सेमी.
13.
अधोमुखी व्यंजन
रेखाएं 'च वर्ग' धरातल पर कितने अंश का कोण बनाता है?
(अ) 90 डिग्री (ब) 60 डिग्री
(स) 30 डिग्री (द) 120 डिग्री
14.
आशुलिपि में उर्ध्वमुखी
र, ड़, ढ़, व, ह तथा य' व्यंजन रेखाएं धरातल पर कितने अंश का कोण बनाती है?
(अ) 60 डिग्री (ब) 90 डिग्री
(स) 30 डिग्री (द) 120 डिग्री
15.
आशुलिपि में
अधोमुखी रेखाएं 'प, ब' धरातल पर कितने अंश का अधिक कोण बनाती हैं?
(अ) 120 डिग्री (ब) 90 डिग्री
(स) 60 डिग्री (द) 125 डिग्री
16.
आशुलिपि में
अधोमुखी रेखाएं 'ट, ठ, ड, ढ'
धरातल पर कितने
अंश का कौन बनाती है?
(अ) 60 डिग्री (ब) 90 डिग्री
(स) 30 डिग्री (द) 120 डिग्री
17.
हिंदी आशुलिपि में
समतल व्यंजन रेखाएं किस ओर लिखी जाती है?
(अ) दाईं से बाईं ओर (ब) बाईं से दाईं ओर
(स) ऊपरसे नीचे की ओर (द) नीचे से ऊपर की ओर
18.
आशुलिपि में उर्ध्वमुखी
व्यंजन रेखाएं किस ओर लिखी जाती है?
(अ) बाएं से
दाएं ओर ऊपर (ब) बाएं से दाएं और नीचे
(स) दाएं से बाएं ओर
नीचे (द)
दाएं से बाएं और
ऊपर
19.
आशुलिपि में
अधोमुखी व्यंजन रेखाएं किस ओर लिखी जाती है?
(अ) नीचे से ऊपर (ब) दाएं से बाएं
(स) ऊपर से नीचे (द) बाएं से दाएं
20.
वर्णों के समूह को
कहते हैं?
(अ) स्वर (ब) व्यंजन
(स) द्विस्वर (द)
वर्णमाला
21.
जो व्यंजन रेखा
बीच में टेढ़ी होती है उसे क्या कहा जाता है?
(अ) अधोमुखी
रेखाएं (ब)
व्रत्त रेखाएं
(स) वक्र
रेखाएं (द)
टेढ़ी रेखाएं
22.
अंग्रेजी की
पैडमैन पद्धति का जन्म किस देश में हुआ?
(अ) इंग्लैंड (ब) अमेरिका
(स) रूस (द) चीन
23.
ज्यामितीय चिन्हों
से तीव्र गति से लिखने की कला को क्या कहते हैं?
(अ) आशुलिपि (ब) भाषा
(स) संस्कृति (द) अंग्रेजी
24.
आशुलिपि रेखाक्षर
किस आधार पर बनाए जाते हैं?
(अ) रेखा
गणितीयआधार पर (ब) चित्र के आधार पर
(स) भाषा भक्तों के आधार पर (द)
संगीत के आधार पर
25.
वह कला/लिपि जिसके
माध्यम से बोली गई ध्वनियों को रेखांकित किया जाता है कहलाती है?
(अ) अंकगणित (ब)
आशुलिपि
(स) चित्रकला (द) वास्तुकला

1 Comments
Thx
ReplyDelete